

कांठ (मुरादाबाद)। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसामान्य को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कांठ थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-बिजनौर जिले की सीमा पर नवनिर्मित गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चौकी का रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधिविधान से उद्घाटन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस के कार्यों तथा जनप्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस दौरान लोगों ने थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह की अधिकारियों के समक्ष जमकर सराहना की।

नवनिर्मित पुलिस चौकी गढ़ी-सलेमपुर का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह की उपस्थिति में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS शक्ति दुबे द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित पुलिस चौकी पर शिलापट का अनावरण भी किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और आज हर वर्ग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि नई पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी। अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अंत में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को एक पुष्प-एक पुस्तक भेंट की।

इस अवसर पर तहसीलदार कांठ राजकुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महेश्वरी, नगर पंचायत उमरी कलां के चेयरमैन हाजी मौहम्मद उस्मान अली, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा राजन बिश्नोई, चौकी प्रभारी कमलदीप, मंडल अध्यक्ष भाजपा अंकुश चौहान, गन्ना समिति सभापति कुंवर सुरेंद्र सिंह, वकील अहमद, मधु चौहान, प्रधानाचार्या . अंजना शर्मा, डॉ. अनुज चौधरी, डॉ. मौहम्मद यूसुफ, एआईएमआईएम प्रदेश सचिव जुल्फिकार अहमद, राजा जावेदुज्जमा खां, स्वामी जगदेवानंद महाराज, स्वामी भजनानंद दास महाराज, शहर इमाम मौलाना मौहम्मद शोएब, संजय ढाका, निरुपम बिश्नोई, चौकी प्रभारी कांठ राहुल राघव, चौकी प्रभारी उमरी कलां प्रबोद्ध कुमार, मौहम्मद आजम अली, रमीज रईस, कृष्ण गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, निमेष कश्यप, दिग्विजय चौहान, अमित कुमार, देवराज सिंह जाटव, सरदार कृपाल सिंह गांधी, भानू बिश्नोई, नीटू पहलवान, सरदार ताजिंद्र सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, महेशचंद्र गुप्ता, सरदार कुलवंत सिंह सहित नगर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।








रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ ✍️








