A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

FB IMG 17791665579872सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*।जिले में 22 वर्षीय छात्र रोहित अहिरवार का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रोहित शनिवार से लापता था, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। मंगलवार को रजवास क्षेत्र के एक कुएं में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस युवक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!