A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजोधपुर राजस्थान

एसडीएम लूणी का पेयजल सप्लाई को लेकर क्षेत्र में सघन निरीक्षण

 

WhatsApp Image 2026 05 20 at 14.38.2520 मई ।।लूणी।। गर्मियों के मौसम में आमजन को सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी लूणी हंसमुख कुमार ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप शैतानसिंह राजुरोहित उपतहसीलदार गुडा विश्नोइयां साथ रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सजाडा, बानियावास, मोडी जोशियां, खेजड़ली, गुड़ा विश्नोईया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम लूणी हंसमुख कुमार ने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पानी की उपलब्धता, टैंकर आपूर्ति, पाइपलाइन व्यवस्था एवं जलदाय संबंधी समस्याओं से अवगत करवाया। इस पर एसडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होना चाहिए तथा आमजन को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित हो रही है वहां त्वरित प्रभाव से समाधान किया जाए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था कर पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जल स्रोतों, टंकियों एवं पाइपलाइन व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।

एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ग्रामीणों ने एसडीएम द्वारा किए गए निरीक्षण एवं त्वरित निर्देशों पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार जताया।

Back to top button
error: Content is protected !!