
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड
धार, लायन महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि डॉ राजेश गुप्ता और डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में लायंस क्लब बड़वानी सिटी और जिला चिकित्सालय बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में बड़वानी में पहली बार मिर्गी रोगीयों के लिए इंदौर और वड़ोदरा के डॉक्टर्स इलाज हेतु आ रहें हैं।
डॉ लखन गांगले ने बताया कि डॉ चतुर्भुज राठोर (एम डी,डी एम)बड़ौदा के जायडस हास्पिटल और भारत के शिर्ष मिर्गी रोग विशेषज्ञ हैं। वहीं डॉ के एस रावत भी प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट (डी एम)है। आप दोनों मिर्गी के रोगीयो की निःशुल्क जांच एवं मार्गदर्शन करेंगे। यह शिविर 30 मई को प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। शिविर स्थल डी.ई.आई.सी केन्द्र (डीईआईसी) महिला अस्पताल के पिछे जिला चिकित्सालय बड़वानी में होगा।
शिविर में पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। निःशुल्क रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 28 मई 2026 हैं। रजिस्ट्रेशन इन नम्बरों पर तुरन्त करें। डॉ लखन गांगले 9977331326, लायन महेश चन्द्र शर्मा 9425090196.साथ ही इन नंबरो के अलावा लायंस क्लब बड़वानी के किसी भी सदस्य को मरीज का नाम लिखा सकते हैं।
लायन सुधीर कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस शिविर में सभी आवश्यक जांच एवं दवाईयां भी निःशुल्क प्रदान की जायेगी। मरीज अपनी पूर्व इलाज की जांच रिपोर्ट और दवाईयां साथ में लेकर आना अनिवार्य है। साथ ही मरीज का आधार कार्ड भी लेकर आवे।
लायन सचिन शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब बड़वानी द्वारा शिविर में उपस्थित मरीजों को भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेंगी। लायन के टी मंडलोई,लायन दीपक जोशी, लायन श्रीराम यादव, लायन एम पी एस भदोरिया, लायन जितेंद्र जैन आदि सदस्यों ने इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है।





