
21 May News
दिनांक 18.05.2026 से 25.05.2026 के बीच मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जनजातीय गौरव उत्सव 2026 के तहत दिनांक 21.05.2026 को गया जी जिला अंतर्गत पाँच गाँवों में रहने वाले पीवीटीजी समुदाय के बीच जनसुनवाई का आयोजन किया गया एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इसके तहत फ़तेहपुर प्रखंड के गुरपा पंचायत के कठौतिया केवाल टोला, इमामगंज प्रखंड के मालहरी पंचायत के मालहरी टोला एवं बाँकेबाज़ार प्रखंड के लुटुआ पंचायत के डुमरी , नागोवर एवं मारनीया टोला में, आदिवासी समुदाय के बीच जाकर आदिकर्मियों द्वारा विभिन्न सेवाएँ दी गई । साथ ही सभी जगह वृक्षरोपण कर पर्यावरण संतुलन को भी बढ़ावा दिया गया । डुमरी टोला में 32 आदिवासी लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच करवायी, जिसमे 10 लोगों का मलेरिया जांच भी की गई, जिसमे सभी मलेरिया पॉजिटिव की संख्या शून्य रही । साथ ही, आज नागोवर टोला में कुल 25 पीवीटीजी व्यक्तियों ने स्वास्थ्य लाभ पाया ।
#JanjatiyaGarimaUtsav
#JanBhagidari
#JanSunwai
#ViksitBharat
#JJGU
#MoTA
# स्कूस्टवेलफेयरडिपार्टमेंट
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़





