

*11 रात व 12 दिन का रहेगा यात्रा टूर।
हरिद्वार। भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंग एवं दक्षिण भारत यात्रा का टूर पैकेज लेकर आया है। यह टूर 11 रात व 12 दिनों का रहेगा। जिसमें पोर टूर के दौरान यात्रियों को खाने पीने, ठहरने व स्थानीय ट्रांसपोर्ट की सुविध उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रेस वार्ता में इसकी सम्पूर्ण जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर वायु नंदन शुक्ला ने बताया कि यह भारत गौरव ट्रेने अलग अलग तिथियों में योगनगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से चलेंगी, जिनमें एक का संचालन आगामी 12 जुलाई से होगा। जो 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी। जहा तक किराए की बात ही तो इस पैकेज की कीमत स्लीपर से लेकर एसी क्लास तक करीब 24 हजार से 54 हजार रूपए के बीच रहेगा। वहीं
आईआरसीटीसी आगामी 29 जुलाई से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से दूसरी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन कर रही है। जो तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। इसका किराया भी करीब करीब 24 हजार से 54 हजार रूपए के बीच रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जो लोग एक साथ इतनी रकम नहीं दे सकते वह इस पैकेज को ईएमआई पर भी के सकते है इसके अलावा इस यात्रा पैकेज मे एलटीसी एवं एमी की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त हवाई यात्रा टूर पैकेज भी चला रही है जिसमें भूटान, सिंगापुर मलेशिआ, नेपाल, बाली, वियतनाम, श्रीलंका जैसे देशों में भ्रमण का मौका मिलेगा। इसके साथ ही देश के अन्य भागों धर्मशाला, खाज्जिअर, कश्मीर, दार्जिलिंग, 4 शक्तिपीठ यात्रा, ०३ ज्योतिर्लिंग यात्रा, हम्पी यात्रा, भोपाल- पंचमणी, लदाख, दिव्या दक्षिण, केरला, अंडमान, मैसूर ऊटी में भी आईआरसीटीसी द्वारा यात्रा टूर पैकेज दिया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में ज्वाइंट जनरल मैनेजर वायु नंदन शुक्ला (लखनऊ), नवीन गोयल सहायक प्रबंधक आईआरसीटीसी (लखनऊ) व अमित राणा स्टेशन अधिकारी आईआरसीटीसी, हरिद्वार मौजूद रहे।









