?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तेरापंथी सभा भीलवाड़ा: वर्ष 2026-28 के लिए अशोक सिंघवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, समाज में हर्ष की लहर

सुनील कोठारी 9828262186

Screenshot 2026 05 31 19 11 24 19 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6
भीलवाडा तेरापंथी सभा संस्था, भीलवाड़ा के सत्र 2026-28 के लिए संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के तहत श्री अशोक जी सिंघवी को आगामी दो वर्षों के लिए संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया है।उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही तेरापंथ समाज के श्रावक-श्राविकाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने सिंघवी का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि परम पूज्य गुरुदेव की असीम कृपा और मार्गदर्शन से श्री अशोक सिंघवी का यह कार्यकाल समाजहित के कार्यों को नई ऊंचाइयां देगा। उनके नेतृत्व में संस्था जनविश्वास पर खरी उतरेगी और भीलवाड़ा समाज अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिंघवी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर और मर्यादाओं का पालन करते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!