
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर सागर लोकायुक्त की टीम ने छतरपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में पदस्थ एक लेखापाल को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने लेखापाल द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी लेखापाल रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ा गया। लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



