

*टीबडी रेलवे अंडर की रेलवे भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को रेलवे प्रशासन,जिला प्रशासन एवं पुलिस ने हटाया।
हरिद्वार। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने निकली जिला प्रशासन व पुलिस ने रेलवे प्रशासन संग मिलकर टीबड़ी रेलवे अंडर ब्रिज (आंबेडकर चौक) के पास रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गयी 40 से 45 के लभग बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को हटा दिया।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा उनकी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का सहयोग मांगा गया था। जिसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में पुलिस,जिला प्रशासन एवं रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्यवाही की गई,इस कार्यवाही के दौरान 40 से 45 अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर किसी भी सरकारी भूमि पर, सड़क किनारे, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान एसपी बलूनी, रेलवे डिवीजन इंजीनियर अनूप कुमार,रेलवे सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा,नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता,पटवारी रविकांत सहित भारी संख्या में पुलिस बल मजूद रहे



