

महराजगंज।
ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ के तहत महराजगंज में सघन चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
महराजगंज में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत यातायात पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ के तहत ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते मिले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया और नियमानुसार अन्य विधिक कार्रवाई भी की गई।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आगे भी लगातार जारी रहेगा।
[yop_poll id="10"]



