
सिंगरौली: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हिर्रवाह मुक्तिधाम परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण।

सिंगरौली: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हिर्रवाह मुक्तिधाम परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली : अमृत हरित महाअभियान 2.0 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आज गुरुवार को गनियारी मुक्तिधाम हिर्रवाह परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 1500 पौधे लगाए गए कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए अतिथियो का नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने पुष्प गुछ भैटकर स्वागत किया नगर पालिक निगम सिंगरौली एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रतिनिधियों, छात्रो तथा बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओ ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प दिलाया गया।
“एक पेड़ माँ के नाम” और “वृक्षारोपण जन आंदोलन” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर कलेक्टर गौरव बेनल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग डेढ़ लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसी अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 43 स्थित हिर्रवाह मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ 1500 पौधे लगाए गए।


