मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: ड्यूटी के समय अस्पताल से बाहर मिले इमरजेंसी डॉक्टर सर्प काटने का मरीज करता रहा डॉक्टर का इंतजार।

IMG 20260713 082643
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

 

सिंगरौली: ड्यूटी के समय अस्पताल से बाहर मिले इमरजेंसी डॉक्टर सर्प काटने का मरीज करता रहा डॉक्टर का इंतजार।

दोपहर 2 बजे की ड्यूटी के दौरान ट्रॉमा सेंटर से बाहर टपरी पर बैठे दिखे डॉक्टर।

सिंगरौली:  जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि दोपहर 2 बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक राव ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर से बाहर एक चाय की टपरी पर बैठे धूम्रपान करते दिखाई दिए। इसी दौरान ट्रॉमा सेंटर में सांप काटने का एक मरीज उपचार के लिए पहुंचा, जिसके परिजन इमरजेंसी डॉक्टर की तलाश करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर के ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं होने से मरीज के उपचार में देरी हुई। घटना को लेकर अस्पताल की कार्यप्रणाली और इमरजेंसी सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि आपातकालीन ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होना आवश्यक है, क्योंकि कुछ मिनटों की देरी भी मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!