
गया में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ को बढ़ावा देने के लिए विशाल सोला मेला आयोजित, डीएम गया ने ‘सोलर रथ’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गया:
गया जिला अंतर्गत हरिदास सेमिनाअरी (Haridas Seminary) परिसर में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता हेतु एक विशाल सोलर मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना और योजना के लाभों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित उपभोक्ताओं को प्रशंसा पत्र (Appreciation Letter) देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं बेहतर सेवाएं देने वाले सोला वेंडरों को भी मंच से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता (EEE, गया रूरल) ई. बिनोद कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ उपभोक्ता के बिजली बिल को शून्य करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने योजना के तहत:
भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और
बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली टॉप-अप सब्सिडी (Top-up Subsidy) के वित्तीय लाभों के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में जिलाधिकारी (DM, गया) द्वारा ‘सोलर रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह सोलर रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर लोगों को सौर ऊर्जा और योजना के लाभों के प्रति जागरूक करेगा।
विभाग को पूर्ण उम्मीद है कि इस भव्य सोला मेले और जागरूकता सोलर रथ के सफल संचालन से आम लोगों में सौर ऊर्जा के प्रति रुझान बढ़ेगा और जिला जल्द ही योजना के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त कर लेगा।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज







