रांची। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था मार्ग के तत्वावधान में पहाड़ी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच बेलपत्र, दूध, पुष्प सहित विभिन्न पूजन सामग्री का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

शिविर का आयोजन रांची सदर अस्पताल एवं रांची नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा की मेडिकल टीम के निर्देशन में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को खान-पान और रहन-सहन से संबंधित आवश्यक परामर्श भी दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्ग संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह के सहायता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
संस्था के सचिव राहुल राज ने शिविर के सफल आयोजन के लिए पहाड़ी मंदिर समिति एवं मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद 29 सुनील यादव तथा छात्र क्लब चिकित्सक मंच (यूनिट, छात्र क्लब ग्रुप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा मौजूद रहे।
शिविर को सफल बनाने में नेहा सिंह, आभाश्री, अनुप कुमार, प्रभात राज, चंदन कुमार सिन्हा, इलियास हुसैन, रितेश महतो, सिनु देवी, करीना कुमारी, श्रुति कुमारी, तुलसी कुमारी, स्वेता कुमारी, सलोनी कुमारी सहित संस्था के सदस्यों एवं मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई





