
यादुवंशी डिग्री कॉलेज में ज्ञान की पाठशाला एवम ‘ग्राहक जागरुकता कार्यक्रम’ का आयोजन
नारनौल। यादुवंशी डिग्री कॉलेज, पटीकरा, नारनौल में बुधवार को कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए विशेष ज्ञान की पाठशाला एवम ग्राहक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस संदर्भ में

जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ नवीन अदलखा ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजक अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत नारनौल इकाई के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, जागरूकता, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आर.बी. यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे तथा नगर के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश शर्मा विशिष्ठ वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ आर. बी. यादव ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें उपभोक्ता अधिकार विषयों पर मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचार प्रदान करते हुए जागरूक ग्राहक – जागरूक राष्ट्र की अवधारणा पर कार्य करने पर बल दिया। पूजा हॉस्पिटल, नारनौल के संचालक डॉ. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ संजय शर्मा जिला समन्वयक, डॉ विपिन शर्मा, शाखा अध्यक्ष पवन यादव, शाखा सचिव पवन अरोड़ा, सोमदेव जांगिड़, जिला सचिव दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सोमदेव शर्मा, धीरज भयाना, एवं प्रवक्ता नरोत्तम सोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यादुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन अदलखा एवं उप-प्राचार्या डॉ. सोनल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की तरफ से डॉ संजय शर्मा तथा यदुवंशी कालेज की तरफ से डॉ सोनल यादव ने वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया l
विद्यार्थियों से हुआ सीधा संवाद –
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. आर.बी. यादव का विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद रहा। उन्होंने अपने चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए तथा उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन, जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वास्थ्य विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पौष्टिक भोजन और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक मंच संचालन पूजा शर्मा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए अतिथियों, विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया।



