A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

महाजेनको में 10 हजार करोड़ का घोटाला? नाना पटोले का गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग*

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ; 

महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी यानी महाजेनको में पिछले पांच सालों में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने का गंभीर आरोप कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को लगाया है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

 

पटोले ने कहा कि राज्य में बिजली के दाम बढ़ने के पीछे कई कारण हैं और उसमें से एक बड़ा कारण भ्रष्टाचार भी है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कच्चा कोयला वॉशरी में भेजे जाने के दौरान भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है। कुछ कंपनियों द्वारा सप्लाई किए जा रहे कोयले की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। सरकार आम लोगों से ज्यादा पैसे वसूल कर राज्य को लूट रही है।

 

पटोले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ही ऊर्जा विभाग है, इसलिए उन्हें इस मामले में तुरंत दखल देकर जांच के आदेश देने चाहिए।

 

स्मार्ट मीटर पर भी उठाए सवाल

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी पटोले ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और कुछ खास लोगों को ठेके दिलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में दखल दिया जा रहा है। ब्लैकलिस्ट की गई कंपनियों और व्यक्तियों को भी ठेके दिए गए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!