
पलेरा – हनौता की टपरियन खिरक में आजादी के इतने वर्षों बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने वर्तमान सरपंच पर विकास कार्यों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जहां सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावे करती है एवं गाँव के सरपंचों द्वारा चुनाव के समय गाँव के लोगों से क्षेत्र में विकास के एवं जिन मूलभूत सुविधाओं से गांव वंचित है उन्हें उपलब्ध कराने के वादे किए जाते हैं वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की स्थिति खराब है। अब ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण और विकास कार्य कराने की मांग की है।



















