A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़
Trending

मनरेगा कार्य में हो रही है अनियमितताएं…

रिपोर्टर राकेश निराला सारंगढ़

IMG 20240405 WA0002 1068x801 1

सारंगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा का मामला सामने आया है जहां पर मनरेगा रोजगार गारंटी अधिनियम छत्तीसगढ़ के अंतर्गत में तालाब गहरीकरण का कार्य करवाया जा रहा है । यह कार्य पंचायत मल्दा(अ) के भर्री तालाब में करवाया जा रहा है, जहां पर कार्यों के दौरान होने वाले मजदूरी कार्य में में लगातार अनियमित्ता दर्ज़ की गई है। यहां पर इस गांव मल्दा(अ) में रहने वाले कुछ ग्रामीणों का यह कहना है कि मरनेगा कार्य जो की ग्राम में मजदूरों के आर्थिक हित एवं राहत के लिए किया जाना होता है उसमें संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच मीना लोकनाथ लहरे, सचिव रोहित जांगड़े और रोजगार सहायक लता भारती हैं। इन संबंधित कार्य प्रभारियों द्वारा इस कार्य को में सही रुप से नहीं करवाया जा रहा है। इस कार्य को करने के लिए प्रत्येक मजदूरों को गोदी के रूप में एक निश्चित जगह का एरिया दे दिया जाता है जिसमें उन्हें खुदाई करके मिट्टी को वहां से हटकर वहां पर कुछ गहराई से खोदा जाता है इस तरह गहराई कार्य पूर्ण किया जाता है किंतु उसे कार्य में गड्ढे जितने करने चाहिए उससे बहुत ही कम करवाया जा रहा है और साथ ही यह भी गांव वालों द्वारा यह कही जा रही है कि कुछ लोग आते हैं और बहुत सारे लोगों का मनमर्जी तरीके से रोज़गार सहयक द्वारा फर्जी रूप से लोगों का हाजरी भर दिया जाता है इस तरीके से कार्य करके मनरेगा कार्य द्वारा स्वीकृत राशि से सही रूप से कार्य भी नहीं करवाया जा रहा है और जल्दी-जल्दी काम को खत्म करके कार्यक्रमिक कार्य प्रभारी द्वारा स्वीकृत राशि का दुरुपयोग भी हो रहा है इससे आने वाले समय में गांव में जिस हिसाब से तालाब में गहरीकरण होना चाहिए, उस हिसाब से गहरीकरण नहीं हो पाएगा जिससे यह मनरेगा द्वारा स्वीकृत शासन के द्वारा चलाई जा रही मनरेगा योजना का कोई अर्थ ही नहीं निकल पाएगा अब देखना है इस खबर के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा क्या एक्शन लिया जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!