☀️सौगात☀️ अब अपराधियों तक पहुंचने में नहीं लगेगी देर, झिंझरी पुलिस चौकी को एसपी श्री रंजन ने दी डायल 100 बाइक की सौगात, गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली बच्चियों की सुरक्षा के लिए हुई पहल, अपराधों पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद
कटनी। झिंझरी चौकी क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों एवं आपराधिक तत्वों पर निगाह रखने में सामने आ रही परेशानियां अब कुछ हद तक हल हो पाएंगी। चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए उत्पन्न हो रही समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने चौकी को डायल 100 बाइक की सौगात दी है।
जानकारी देते हुए झिंझरी चौकी प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि चौकी क्षेत्र में डायल 100 वाहन न होने के कारण पेट्रोलिंग में असुविधा का सामना करना पड़ता था। पेट्रोलिंग में आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने आज चौकी को डायल 100 बाइक प्रदान की है।
गर्ल्स कॉलेज खुलने के बाद बढ़ा काम का दबाव
इस संबंध में बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कहा कि झिंझरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कुछ समय पहले ही गर्ल्स कॉलेज प्रारंभ हो गया है, ऐसे में क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के अलावा गर्ल्स कॉलेज आने जाने वाली बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी चौकसी बरतने की जिम्मेदारी झिंझरी पुलिस के ऊपर है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए चौकी में डायल 100 बाइक उपलब्ध कराई गई है। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन, खेल के जरिए समाजिक एकता का संदेश
09/06/2025
*जिला रिपोर्टर नितिन उपाध्याय फिरोजाबाद*
09/06/2025
उम्र में पांच साल छोटा अफेयर राज कुशवाह, पति राजा रघुवंशी बना शिकार
09/06/2025
गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर दिनदहाड़े मर्डर कार सवार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को दौड़ाकर मारी गोली
09/06/2025
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की लोकार्पण की तैयारियां शुरू दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है
09/06/2025
मुंबई में एक दर्दनाक हादसा।लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत, कई घायल
09/06/2025
आगरा में सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग, श्री पार्थ सेन शर्मा(I AS) व्दारा निरीक्षण किया गया।
09/06/2025
आगरा में *सर्किट हाउस में जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की मा .अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान जी. सिटी मजिस्ट्रेट श्री वेद सिंह चौहान, बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड,सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय कुमार, सहायक श्रमायुक्त संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद*
09/06/2025
आगरा में अनोखी कुर्बानी – बकरे के चित्र वाला केक काटकर मनाई ईद।
09/06/2025
आज वरीय पुलिस अधीक्षक गया के जनता दरवार मे उपस्थित हुए 30से अधिक व्यक्तियों की शिकायते सुनी गईं l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!