A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़जगदलपुर

डरा धमकाकर वोट मांगने वाले भ्रष्टाचारी को सबक सिखाना जरूरी:- महेश कश्यप

कवासी लखमा के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने किया सभा

जगदलपुर ।भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप बुधवार को सुकमा जिले के प्रवास पर तोंगपाल, छिंदगढ़, सुकमा मण्डल के कई क्षेत्रों में पहुँचे। इस दौरान जगह जगह उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा शानदार स्वागत किया गया।महेश कश्यप प्रवास के मद्देनजर ,भाजपा ने सभाओं का भी आयोजन किया था ।

IMG 20240410 WA0033 3
ऐसी ही एक सभा को संबोधित करते हुए सोयम मुक्का ने कहा कि देश मे ब्रम्हा प्रदेश में विष्णु और बस्तर में महेश चाहिए। इसलिए भाजपा को बस्तर लोकसभा में जिताना आवश्यक है। देश को सुरक्षित हाथों में सौपने बस्तर के प्रत्याशी महेश कश्यप को वोट दे कर जिताना है। और केंद्र में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि सुकमा जिले में लोगो को डर धमका कर राज करने वाले व्यक्ति की तानाशाही बन्द करने का समय समीप आ चुका है। इस बार लोकतंत्र के त्यौहार में भाजपा को वोट दे कर भ्रष्टाचारी नेता व उनके पार्टी को उखाड़ फेंकना है। मोदी की गांरटी को गांरटी के साथ पूरा करने हेतु आप सभी मुझे बस्तर लोकसभा क्षेत्र से विजयी बनाकर लोकसभा भेजें यही मेरी आप सभी से विनती है।

IMG 20240410 WA0032

इस दौरान पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, सोयम मुक्का,अरुण सिंह भदौरिया, उपेन्द्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह भदौरिया, संजय सोढ़ी, पार्वती प्रधानी,राजकुमार कश्यप, सुखदेव नाग, विकास भदौरिया उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!