A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जिलाधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने किया बाबा साहब को नमन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जिलाधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने किया बाबा साहब को नमन

 

अम्बेडकरनगर: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भेरमराव अम्बेडकर जी की 133 वीं जयंती पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी डॉक्टर सदानन्द गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अनुराज जैन सहित सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों व प्रशासनिक अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब को नमन किया।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर के सम्मुख स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दयाशंकर पाठक व अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 133 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी,वरिष्ठ कोषाधिकारी,जिला सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा डा० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जयंती समारोह के दौरान जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी महोदय ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहां कि डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। संविधान निर्माण में व समता मूलक समाज के निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था। डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज में समानता पर बल दिए। संविधान के मूल अधिकार के तहत रखा गया। डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। साथ ही साथ उप जिलाधिकारी रोशनी यादव द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की गई।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!