A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरियाछत्तीसगढ़

भैंस की लूटपाट घटना के बाद पीड़ित को अब तक न्याय नही,थक हार पहुचे एसपी कार्यालय

 

 

कोरिया – भैस जोड़े खरीद कर पैदल पीडित घर की ओर चला कर ला रहे थे तभी दिन दहाड़े भैस समेत 7 हजार नगद,मोबाइल की लूटपाट हो गई । पीड़ित ने पटना थाना में शिकायत किया लेकिन कुछ नही हुआ दूसरे दिन बैकुंठपुर विधायक के फोन पर पुलिस हरकत में आई पीड़ित के साँथ घटना स्थल का मुयना किया और तो और पीड़ित को पीपल पत्ता हांथ में रखवा कर कसम खिलाया गया कि भैस खरीद के ला रहे थे कबूला ,पीड़ित के कबूलने के बाद आरोपी को थाने बुला कर मध्यस्थता कराया गया आरोपी ने समय लेते हुए भैस के रुपए और मोबाईल पीड़ित को देने पर सहमति जताई । पीड़ित को सिर्फ मोबाइल मिला बाकी भैस के रुपए देने से अब मना कर दिया जिसके बाद पीड़ित ने अब एसपी कार्यालय पहुच कर लिखित शिकायत की है। पूरा मामला आपको बता दे कि पीड़ित राजकुमार राजवाड़े जो कि सोनहत विकासखण्ड के ग्राम बोडार के है ये 16 मार्च को गोविंदपुर थाना भैयाथान से 43 हजार में भैस का जोड़ा एक नग खरीद के अपने निवास बोडार की ओर पैदल चला कर ला रहे थे तभी रास्ते मे सवारावा रेलवे फाटक के पास वही पर आरोपी अपने दो साथियों के साँथ राज कुमार(पीड़ित) के साँथ मारपीट करते हुए भैस,मोबाइल और 7 हजार रु छीन ले गए । पीड़ित पटना थाना में शिकायत करने पंहुचा तो वहाँ कोई सुनवाई नही हुई दूसरे दिन पीड़ित ने बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े के शरण मे पहुचे तो विधायक ने पटना थाना के संबंधित अधिकारी से बात की तब पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की शिकायत पर पहले तो घटना स्थल जा कर जांच फड़ताल की । फिर बाद में थाना आ कर पीड़ित को पीपल का पत्ता पकड़ा कर कसम खिलाया गया कि सही बताओ भैस तुम्हारा है कि नही जब पीड़ित ने कबूला की हा भैस मैं खरीद के ला रहा था उसका बिक्री नामा भी है। तब पुलिस ने आरोपी को थाना बुला कर दोनों पक्षो में मध्यस्थता बनाया आरोपी ने भैस के रुपए समेत 7 हजार रुपए नगद और नया मोबाइल देने में सहमति जताई एक हप्ते में पीड़ित को सिर्फ आरोपी ने मोबाइल दे कर कह दिया कि भैस के रुपए अब नही देगा जिसके बाद पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुच कर दोबारा शिकायत की है। मामले में पीड़ित को पुलिस कब तक न्याय दिला पाएगी ये तो आगे ही पता चलेगा

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!