A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

गोठड़ा वाला माताजी की भविष्यवाणी

बारिश खूब होगी तथा देश का राजा नहीं बदलेगा

महिषासुर मर्दिनी गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी चैत्र नवरात्रि की रामनवमी को होती है जिसमें देश प्रदेश से लाखों लोग भविष्यवाणी सुनने आते हैं माता जी पूरे साल की भविष्यवाणी सुनाती है जिसमें भाव ताव, मौसम, बीमारियों, से लेकर राजनीति तक के बारे में घोषणा की जाती है गोठड़ा माताजी मालिनी नदी के तट पर बने चबूतरे से मंदिर के पंडा जी श्री नागु लाल जी भविष्यवाणी करते हैं जिसमें उन्होंने बताया कि आने वाले साल में गर्मी ज्यादा रहेगी पहली बोवनी आषाढ़ माह में दूसरी आधे आषाढ़ से तथा तीसरी सावन में होगी तथा सावन में खूब पानी गिरेगा भादवा में भी खूब पानी बरसेगा सात मावठे होंगे पोस माह में ओलावृष्टि तथा दाह भी होगा कहीं-कहीं नुकसान ज्यादा होगा गेहूं मेथी की फसल अच्छी होगी वैशाख से आषाढ़ तक बीमारियों का प्रकोप रहेगा सोना चांदी का भी भाव मीडियम रहेगा लहसुन प्याज का भाव अच्छा रहेगा पंडा जी ने कहा कि कलियुग अभी पुण्य से थोड़ा दबा हुआ है बेटा बाप को मार रहा है तथा औलाद मां-बाप को अनाथ आश्रम में छोड़ रही है एक्सीडेंट भी खूब होंगे इसलिए संभलकर वाहन चलाएं और गौ सेवा करने को भी पंडा जी ने कहा आगे कहा कि बगैर नीव तथा बगैर बीम के भी मकान बनेंगे तथा देश का राजा नहीं बदलेगाIMG 20240417 WA0220

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!