A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

ग्राम निगहरा में गाजे बाजे के साथ निकला जवारा विसर्जन जुलूस, देवी मां के भक्ति में डूबे भक्त देखे वीडियो

🌞ग्राम निगहरा में गाजे बाजे के साथ निकला जवारा विसर्जन जुलूस🌞 

बड़वारा न्यूज

रिपोर्टर विक्रांत निगम 8878899730

बड़वारा तहसील के ग्राम निगहरा में आदिशक्ति मां जगदम्बा की पूजा-अर्चना, आराधना के महापर्व नवरात्र का समापन हो गया। देखा गया कि बीते नव दिनों से ग्राम निगहरा में नवरात्र पर्व को लेकर भारी चहल-पहल रही वहीं गांव के देवी मंदिरों में प्रतिदिन होने वाले धार्मिक आयोजनों की धूम मची रही। क्या महिला, क्या पुरूष और क्या बच्चे सभी मातारानी की भक्ति में लीन होकर सभी के कल्याण की कामना करते रहे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्षों पुरानी पंरपरा के अनुसार ग्राम निगहरा में नवरात्र पर्व की बैठकी को बड़ी संख्या में मातारानी के जवारे बोये गये थे। जिनका विसर्जन बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाल कर किया गया जिसमे भारी भीड़ देखी गए!

बताया गया कि बुधवार को शाम 4 बजे भव्य जवारा जुलूस खेरमाई से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य चौराहे में भजन कीर्तन के साथ  निकाला गया और देर शाम को जवारे का विसर्जन किया गया।

निगाहरा में जवारा जुलूस के साथ माता काली का रूप धारण कर खप्पर के साथ नाचते चलता युवक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मां के भजन करते हुए नाचते रहे भक्त। वही लोग अपने जीभ में, हाथो में और गाल में भाले छेदवा कर नाचते रहे । ग्राम निगहरा के जवारा विसर्जन जुलूस में आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!