Garhwaझारखंडताज़ा खबरधार्मिक

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा।श्री बंशीधर नगर

श्री बंशीधर नगर से रामलला के जन्मोत्सव के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। एक ही नारा एक ही नाम जयश्रीराम.. तो रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी. जैसे गीतों से श्री बंशीधर नगर गुंजायमान हो उठा। शहर के लालाबागी से भव्य शोभायात्रा निकली। यह यात्रा मुख्य बाजार होते हुए बजरंग बली मंदिर तक गयी। वापस बाजार आकर समाप्त हुई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

श्री बंशीधर नगर से

रामलला के जन्मोत्सव के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। एक ही नारा एक ही नाम जयश्रीराम.. तो रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी. जैसे गीतों से श्री बंशीधर नगर गुंजायमान हो उठा। शहर के लालाबागी से भव्य शोभायात्रा निकली। यह यात्रा मुख्य बाजार होते हुए बजरंग बली मंदिर तक गयी। वापस बाजार आकर समाप्त हुई।IMG 20240418 WA0000 3

शोभायात्रा में शामिल लोग डीजे के धुन पर थिरक रहे थे। रथों पर श्री राम जानकी, बजरंग बली सहित अन्य भगवानों के वेश में निकाली गई झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं पारंपरिक शस्त्रों के साथ लोगों ने करतब दिखाए। बाजार में
श्री राम सेना  द्वारा महा भव्य प्रसाद वितरित किया गया। रामभक्तों में इसे लेकर खासा जोश और उत्साह देखा गया। सभी धर्मों के लोगों ने रामभक्तों का स्वागत किया। अंजुमन कमिटी के सदस्यों ने पंडाल लगाकर यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराई।

  • IMG 20240418 WA0001 2

श्री राम सेना/ हिन्दू सेना

द्वारा रामनवमी को लेकर पूरे शहर को भगवाध्वज से पाट दिया गया था। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के बाद विधि विधान से निकली शोभायात्रा में शामिल रामभक्त जयश्री राम के जयकारे लगाते जा रहे थे। बच्चे और महिलाएं राम के गीतों पर थिरकती जा रही थीं। चैंबर ऑफ कॉमर्स, अंजुमन कमिटी सहित दर्जन भर से अधिक स्थानों पर जलपान, शर्बत, हलवा आदि की व्यवस्था की गई थी।

शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक खुद मुस्तैद रहे।
शोभायात्रा यात्रा में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, श्री राम सेना अध्यक्ष रजनीकांत मधुर,

हिंदू सेना के केंद्रीय  अध्यक्ष  विनीत कुमार शरद

IMG 20240417 WA0078

कामेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, प्रताप जायसवाल, हृदयानंद कमलापुरी, कमलेश मेहता, कमाता प्रसाद, संजीत कुमार पोपुलर, अजय प्रसाद, अनूप निराला, दिलु चौबे,अध्यक्ष प्रत्याशी jmm किरण देवी विकास स्वदेशी   मनीष विश्वकर्मा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Screenshot 20240417 223801 2

अंजुमन कमिटी द्वारा लड़की स्कूल के समीप स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने जलपान ग्रहण किया। सदर तौहिद खान ने बताया कि नगर उंटारी गंगा जमुनी तहजीब का शहर है।

IMG 20240417 WA0081 2

यहां पर हिन्दू मुस्लिम सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ सभी आरव मनाते हैं। यह हमारी देश की खूबसूरती है। इस मौके पर सरपरस्त शमीम खान,महमूद खान सीनियर,तस्लीम खान, तोवाब खान,शोब आलम,फुलटून खान, गुड्डू खान,महमूद आलम, फिरोज, खान, पप्पू, खलीफा,जूनियर सहित अन्य लोग शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!