A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महेंद्र सिंह धोनी का जलवा चौकों और छक्कों से मचाया कोहराम।

महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंद पर 311.11 की स्ट्राइक रेट के साथ LSG के खिलाफ 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 जड़कर कोहराम मचा दिया। CSK को 176/6 तक पहुंचा दिया।

विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई

महेंद्र सिंह धोनी का जलवा चौकों और छक्कों से मचाया कोहराम।IMG 20240419 WA0218

महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंद पर 311.11 की स्ट्राइक रेट के साथ LSG के खिलाफ 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 जड़कर कोहराम मचा दिया। CSK को 176/6 तक पहुंचा दिया। मोहसिन खान के 19वें ओवर की पहली गेंद फुलर लेंथ आउटसाइड ऑफ स्टंप थी। माही गेंद तक पहुंचे, डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में लॉफ्टेड शॉट खेलते हुए चौका लगा दिया। मोहसिन खान ने दूसरी गेंद स्टंप्स पर शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी डाली। धोनी शफल करके ऑफ स्टंप पर आए, विकेटकीपर केएल राहुल के सिर के ऊपर से स्कूप करते हुए छक्का लगा दिया। 20वां ओवर लेकर यश ठाकुर सामने थे। यॉर्कर के प्रयास में तीसरी लेंथ बॉल धोनी के स्लॉट में गिर गई। माही ने लॉन्ग ऑन की दिशा में 101 मीटर लंबा छक्का उड़ाया। चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर थी, धोनी के बल्ले का मोटा किनारा शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर को बीट करते हुए चौके के लिए निकल गया। पांचवीं गेंद स्टंप्स पर फुलर लेंथ की थी। धोनी ने मिड विकेट की दिशा में दो रन बटोरे। इस ओवर की अंतिम गेंद परफेक्ट वाइड यॉर्कर थी, लेकिन धोनी ने इसे भी बैकवर्ड पॉइंट और थर्ड मैन के बीच से चौके के लिए निकाल दिया। द परफेक्ट फिनिश फॉर चेन्नई सुपर किंग्स। धोनी ने फिर एक बार साबित कर दिया की बात एकदम साफ है, फिनिशर माही आज भी क्रिकेट की दुनिया में सबसे अच्छा खिलाड़ी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!