A2Z सभी खबर सभी जिले कीआगराउत्तर प्रदेश

दिल्ली विवि के प्रोफेसर ने आगरा में किया आचार संहिता का उल्लंघन, मुकदमा दर्ज;की राजनीतिक बयानबाजी

दिल्ली विवि के प्रोफेसर ने आगरा में किया आचार संहिता का उल्लंघन, मुकदमा दर्ज;की राजनीतिक बयानबाजी

n6019872601713642908158deee2b0a2707372ddad3121bfb29f0e430a9b6ea1534301b209909255eaed02f

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीमनगरी के मंच से राजनीतिक भाषण देना दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह यादव को भारी पड़ गया। उनके विरुद्ध भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष ने ही केस दर्ज कराया है।

कमेटी ने उन्हें बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया था।

देवरी रोड स्थित नंदपुरा में 15 अप्रैल को भीमनगरी का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और दिल्ली के प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह यादव को आमंत्रित किया गया था। मंच पर मौर्य के भाषण के बारे में छावनी के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश से विवाद भी हुआ था।

अब भीमनगरी के अध्यक्ष मुकेश कुमार कल्याण ने प्रोफेसर के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का केस लिखाया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने सभी मेहमानों को अवगत कराया था कि यह सामाजिक कार्यक्रम है। आचार संहिता लगी है। राजनीतिक बयानबाजी नहीं करें। इसके बाद भी लक्ष्मण सिंह ने राजनीतिक भाषण दिया।

सदर के एसीपी पीयूषकांत राय ने बताया कि बिना अनुमति लिए सार्वजनिक मंच से राजनीतिक भाषण देने पर आयोजकों ने केस दर्ज कराया है। इसकी जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!