A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

पश्चिम बंगाल बंगाल में भाजपा नेता के भाई के घर पर विस्फोट से गरमाई सियासत, हमले में महिला जख्मी; TMC पर लगा आरोप

कौशिक नाग – पश्चिम बंगाल बंगाल में भाजपा नेता के भाई के घर पर विस्फोट से गरमाई सियासत, हमले में महिला जख्मी; TMC पर लगा आरोप बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में सीबीआई की छापेमारी में भारी मात्रा में हथियारों व बमों की बरामदगी के बीच जिले के हासनाबाद इलाके में एक भाजपा नेता के भाई के घर अचानक बम विस्फोट होने से सियासत गरमा गई। विस्फोट में एक महिला जख्मी हो गईं। यह घटना बशीरहाट अनुमंडल के हासनाबाद थाना अंतर्गत शिमुलिया कालीबाड़ी गांव की है, जहां भाजपा नेता निमाई दास के भाई दिलीप दास के घर सुबह करीब 11 बजे विस्फोट हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप की पत्नी खाना बना रही थी, तभी रसोई घर में धमाका हुआ। विस्फोट के प्रभाव से महिला छिटककर कुछ दूर जा गिरी, जिसमें उन्हें चोटें आई है। विस्फोट की खबर मिलते ही हासनाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। वहीं, घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस को घेरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। घर के मालिक दिलीप दास सहित स्थानीय भाजपा नेताओं का आरोप है कि संदेशखाली घटना से ध्यान भटकाने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने साजिश के तहत घर में यह विस्फोट कराया है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!