A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की तथाकथित क्वीन ने लहराई पिस्तौल, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश:राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि अपने आपको उत्तर प्रदेश की क्वीन कहने वाली एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हुआ है

उत्तर प्रदेश की तथाकथित क्वीन ने लहराई पिस्तौल, वीडियो हुआ वायरल

 

 

उत्तर प्रदेश।

राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि अपने आपको उत्तर प्रदेश की क्वीन कहने वाली एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश की तथाकथित क्वीन हवा में पिस्तौल लहराकर खुल्लम-खुल्ला कानून को चुनौती दे रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस इस कारनामे को करने वाली युवती की तलाश में जुट गई है। उत्तर प्रदेश का यह कारनामा *आगरा लखनऊ हाईवे* का बताया जा रहा है।

 

*वायरल हुआ उत्तर प्रदेश क्वीन का वीडियो*

 

खबर पर आगे बढऩे से पहले आप इस वायरल वीडियो को देख लीजिए उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली एक्स यूजर एडवोकेट कल्याणजी चौधरी ने सिमरन यादव नामक युवती का वीडियो पोस्ट किया और राजमार्ग पर बंदूक के साथ डांस करते हुए कानून और आचार संहिता की अवहेलना करने के लिए उनकी आलोचना की। कल्याणजी चौधरी की पोस्ट के कैप्शन में लिखा है। 

 

*“लखनऊ की इंस्टाग्राम स्टार सिमरन यादव* 

 

खुलेआम हाईवे पर पिस्तौल लहराकर और समाज में अपने समुदाय की ताकत दिखाने के लिए वीडियो वायरल करके कानून और आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लखनऊ पुलिस के कई आधिकारिक अकाउंट को भी टैग किया। उत्तर प्रदेश की पुलिस सिमरनIMG 20240512 WA0001 1 यादव की तलाश में जुट गई है। *सिमरन यादव* अपने आपको सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित करती रहती है। अनेक स्थानों पर सिमरन यादव ने अपने आपको *लखनऊ क्वीन* तथा उत्तर प्रदेश क्वीन भी लिखा हुआ है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!