A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

डीएम ने माधोटांडा सीएचसी पहुंचकर किया निरीक्षण किया, साफ-सफाई के दिए निर्देश।

पीलीभीत। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए रविवार सुबह सात बजे डीएम संजय कुमार सिंह माधोटांडा सीएचसी पहुंच गए। डीएम को देख मौजूद स्टाफ में खलबली मच गई। करीब 20 मिनट तक डीएम ने निरीक्षण किया। परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी और सुधार के निर्देश दिए।

डीएम संजय कुमार सिंह ने सबसे पहले लेबर रूम का निरीक्षण किया। कक्ष में एक मरीज के साथ उसके तीमारदार मौजूद मिले। डीएम ने सुविधाओं की जानकारी की, कक्ष में पंखा बंद होने पर वजह पूछी। जिसपर मरीज द्वारा ही पंखा बंद करवाने की बात कही गई। डीएम ने जनरेटर सुविधा के बारे में जानकारी की, मौके पर जनरेटर में तेल नहीं पाया गया। जिसपर तेल की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स से भी डीएम ने जानकारी की। इसके बाद मुख्य भवन का निरीक्षण किया। गंदगी देख डीएम नाराज हुए। आदेश दिया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। इसके बाद चिकित्सक के बारे में जानकारी ली। वहां मौजूद फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने बताया कि चिकित्सक एक माह की छुट्टी पर हैं, उनके स्थान पर अन्य चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है। करीब बीस मिनट रुकने के बाद डीएम रवाना हो गए। निरीक्षण को लेकर अस्पताल स्टाफ में खलबली मची रही। इसके बाद काफी देर तक सफाई कार्य चलता रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!