मध्यप्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

सोनकच्छ विधानसभा में 72% 58 हुआ मतदान भाजपा से प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी, कांग्रेस से राजेंद्र मालवीय का है मुकाबला

भाजपा से प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी, कांग्रेस से राजेंद्र मालवीय का है मुकाबला

सोनकच्छ विधानसभा में 72% 58 हुआ मतदान भाजपा से प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी, कांग्रेस से राजेंद्र मालवीय का है मुकाबलाIMG 20240513 170834

रिपोर्ट महेश मालवीय

देवास-शाजापुर लोकसभा सीट के लिए सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में सोमवार 13 मई को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान के लिए सुबह पौने 7 बजे से ही लोग लाइन में लग गए। इस बार यहां से 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के महेंद्रसिंह सोलंकी और कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय के बीच है।IMG 20240513 170911

इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,34,965 मतदाता हैं। इसमें पुरुष 120707 और महिला 1,14,257 और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र में आदर्श मतदान केंद्रों में महिला प्रबंधन मतदान केंद्रों की संख्या 10, आदर्श मतदान केंद्रों की संख्या और सीसीटीवी वेब कास्टिंग के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 217 है। देवास लोकसभा सीट के सोनकच्छ विधानसभा में 3 बजे तक 63.86 प्रतिशत मतदान हुआ।सोनकच्छ केIMG 20240513 170935 ग्राम जामोदी के पोलिंग बूथ 277 पर दलित बस्ती के रहवासियों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। गांव में 1025 वोटर हैं। इसमें से दलित बस्ती के करीब 250 वोटर्स ने मतदान का बहिष्कार किया है।देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सोनकच्छ नगर के पोलिंग बूथ 246,243 केंद्र का निरीक्षण किया।कलेक्टर गुप्ता ने कम्युनिकेशन टीम से चर्चा की और कहा कि वे दस्तक अभियान के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर से वोटर लाने की अपील करें। मतदान अच्छा हुआ, हम चाहते है कि यह मतदान 80 प्रतिशत प्लस रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!