?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगरताज़ा खबर

श्री शनि देव जी की मूर्ति का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

WhatsApp Image 2024 05 21 at 13.43.01

कुशीनगर , नगर पंचायत सुकरौली वार्ड न० 05 सरदार पटेल नगर ब्लाक कैम्पस में आयोजित श्री श्री शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ब्लाक कैम्पस वार्ड न० 05 सरदार पटेल नगर से निकल कर काली माता मंदिर सुकरौली, हनुमान मंदिर, जोल्हिनिया चौराहा होते हुए धोबहा बाबा स्थान मझना नाला घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जलाभरण किया गया। जिसके बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालु दूसरी मार्ग से वार्ड न० 03 सुकरौली खास, सुकरौली उत्तर टोला होते हुते वापस शनि मंदिर ब्लाक कैम्पस पहुंचे। यहां विधि विधान के साथ कलशों को मंदिर में प्रवेश कराया गया। जबकि रात में भक्ति झांकी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया है। सभी ग्रहों में बलिष्ठ सूर्य पुत्र शनि महाराज की महिमा अरिष्ट कष्ट को शांति उपरांत उत्तम फल प्रदान करने वाला है। शनि की आराधना व पूजन से मनुष्य को किसी प्रकार का कष्ट नहीं हो सकता है।

WhatsApp Image 2024 05 21 at 14.31.52WhatsApp Image 2024 05 21 at 14.37.53
धार्मिक जयकारों से गूंज रहा था इलाका ,एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर निकले कलश यात्रा के आगे छोटे छोटे बच्चे हाथों में निशान लिए चल रहे थे। जबकि युवतियां व महिलाएं माथे पर कलश लिए नंगे पांव चल रही थीं। यात्रा के दौरान शामिल श्रद्धालुओं द्वारा धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, जय शनि देव, हरहर महादेव आदि धार्मिक जयकारों से इलाका गुंजायमान हो रहा था। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर थिरक रहे थे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जिसके आयोजक राजेंद्र जायसवाल ,गुड्डू प्रजापति ,और उनके साथ सभी नगर वासी सम्मिलित हुए ,जिसमे अरुन शंकर जायसवाल ,राजेश गुप्ता पूर्व प्रधान ,दीपक गुप्ता ,वरुण जायसवाल ,सुरेश गुप्ता ,रामप्रवेश कश्यप ,सभासाद दीपक जायसवाल ,सत्यप्रकाश गुप्ता छोटू,राममिलन यादव ,अवधराज यादव ,चन्द्रिका मद्धेशिया ,गंगा सागर शुक्ला,अशोक कुमार पत्रकार ,राजनेति कश्यप अध्यक्ष सुकरौली ,दीपक मद्धेशिया ,रामकुमार मद्धेशिया ,रामसमुझ पासवान ,अष्टभुजा श्रीवास्तव कान्हा ,ऋषि त्रिपाठी ,सुभास पाण्डेय ,राम्नक्षत्र सिंह ,बबलू जायसवाल ,आदि लोग रहे उपस्थित और इस श्री शनि देव और हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा शोभा को सफल बनाये |

Back to top button
error: Content is protected !!