?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

*खनन माफियाओं ने एसडीएम को जान से मारने की दी धमकी दो लोगो के मध्य हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल*

*खनन माफियाओं ने एसडीएम को जान से मारने की दी धमकी दो लोगो के मध्य हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल*

IMG 20240523 171220

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी/मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में खनन माफियाओं ने किशनी में मिट्टी खनन के विरुद्ध अभियान चलाने वाले एसडीएम को जान से मारने की धमकी दे डाली मामला उस समय प्रकाश में आया जब दो लोगो की फोन पर बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । ऑडियो के अनुसार एक जेसीबी संचालक एसडीएम को आने पर उनकी गाड़ी को जेसीबी से कुचलकर वापस न जाने देने की धमकी दे रहा है।

मामले के अनुसार एसडीएम प्रसून कश्यप ने मिट्टी खनन करने बालो के विरुद्ध एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है। और इस अभियान से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है एक सप्ताह पूर्व उन्होंने पलौड़ी में अवैध खनन कर रहे दो डंपर व एक ट्रैक्टर को पकड़कर भारी जुर्माने की कार्रवाई कराई थी। खनन करने वाले रात में तहसील के आसपास एसडीएम की हर गतिविधि पर नजर बनाए रहते और उनकी लोकेशन की जानकारी रखते है जिससे खनन करने के कार्य में कोई बाधा न आए।

बुधवार को सोशल मीडिया पर दो व्यक्तियों के मध्य बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति एसडीएम के आने पर गाड़ी सहित कुचलने की बात कह रहा है। उसने अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए एसडीएम के आने पर जिंदा वापस न जाने देने की धमकी दी है। दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल ऑडियो की जानकारी करने पर एसडीएम प्रसून कश्यप ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर पलौड़ी में छापा मारा था। खनन कर रहे काफी लोगों की मौजूदगी की आशंका होने पर किशनी थानाध्यक्ष से पुलिस बल मंगवाया। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल की कमी का हवाला देकर एक कांस्टेबल व एक होमगार्ड को मौके पर भेजा। पर्याप्त पुलिस बल न मिलने पर वायरलेस द्वारा कंट्रोल रूम से पुलिस बल की मांग की। किशनी, कुसमरा व बेवर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल के साथ की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया इस दौरान खनन के कार्य में लगे वाहन थाने पर लाए गए। उन्होंने कहा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की मांग करेंगे। वायरल ऑडियो की जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!