A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर
Trending

साथा चीनी मिल प्रकरण आबकारी टीम ने शीरे की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी

जिला संवाददाता

साथा चीनी मिल प्रकरण आबकारी टीम ने शीरे की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी

Screenshot 2024 0307 131233 19

अलीगढ़ । दि किसान साथा चीनी मिल प्रा . लि . में करीब 35 लाख रुपये की चीनी गायब हो जाने के बाद मिल से शीरा के उत्पादन एवं बिक्री में अनियमितताएं की जांच रिपोर्ट शनिवार को आबकारी विभाग ने डीएम को सौंप दी है ।डीएम के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी नरेंद्र सोनकर के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने शीरे की जांच की । टीम ने चीनी मिल पहुंचकर पूरी जांच – पड़ताल की । जिला आबकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि जांच में शीरा का टैंक खाली व बिल्कुल सूखा मिला है । उन्होंने बताया कि मिल वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है एवं शीरे का अंतिम वितरण 07 जुलाई 2022 को किया गया है ।मिल में मिले अभिलेखों का भौतिक सत्यापन करने पर शीरे के उत्पादन व वितरण का रिकार्ड सही मिला है । शीरे का भी नियमानुसार ही वितरण किया गया है । जांच में किसी प्रकार की अनियमिता नहीं मिली है । उन्होंने बताया कि चीनी मिल में शीरे से जुड़ी संपूर्ण जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है ।उधर , चीनी गायब हो जाने के प्रकरण में चीनी मिल प्रबंधन पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है । यहां तक कि संबंधित अधिकारियों के मोबाइल फोन भी लगातार बंद जा रहे हैं ।

Back to top button
error: Content is protected !!