A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर
Trending

राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त कराई करोड़ों की जमीन

जिला संवाददाता

राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त कराई करोड़ों की जमीनScreenshot 2024 0307 131233 19

 

अलीगढ़ । तहसील कोल क्षेत्र के गांव उखलाना में बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत पर शनिवार को गांव पहुंची राजस्व की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में करीब एक डेढ़ करोड़ कीमत की जमीन को कब्जामुक्त कराया । चहारदीवारी को भी ध्वस्त करा दिया ।संयुक्त टीम ने कब्जाधारियों को कड़ी हिदायत भी दी कि भविष्य में फिर कब्जा किया तो कड़ी कार्रवाई होगी । ग्राम प्रधान उखलाना ललितेश चौहान ने पिछले दिनों डीएम विशाख जी से शिकायत की थी कि गांव की गाटा संख्या 1549 रकवा 0.161 हेक्टेयर जमीन जो खतौनी में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है । करोड़ों रुपये की कीमत की इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उस पर चहारदीवारी का निर्माण भी कर लिया है ।डीएम ने इस प्रकरण में एसडीएम व तहसीलदार कोल को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए । इस क्रम में शनिवार को नायब तहसीलदार कोल प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गांव में पहुंचकर पैमाइश कराई और करीब डेढ़ करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाली 1610 वर्गमीटर भूमि को भू – माफिया से कब्जामुक्त करा दिया ।

Back to top button
error: Content is protected !!