?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

आगरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल की 2,71,294 मतों से शानदार जीत

सपा, बसपा और पूर्व IAS समेत सभी की जमानत जब्त

SP singh baghel bjp 1024x576 1
आगरा: आगरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने निकटम प्रतिद्वंद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 2,71,294 मतों से पराजित किया। इसके साथ ही पूर्व आईएएस समेत सभी 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

प्रो. एसपी सिंह बघेल को 5,99,397 वोट मिले। इंडी गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 3,28,103 वोट मिले। तीसरे नम्बर पर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी पूजा अमरोही रहीं। उन्हें 1,76,474 वोट प्राप्त हुए। पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्रपाल को सबसे कम सिर्फ 643 वोट मिल सके।

प्रत्याशी पार्टी वोट

एसपी सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी 5,99,397

सुरेश चंद कर्दम, सपा-कांग्रेस गठबंधन 3,28,103

पूजा अमरोही, बहुजन समाज पार्टी 1,76,474

आराम सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया 4143
कुलदीप कुमार, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी 2002

महेंद्र सिंह, निर्दलीय 1785

पूजा, निर्दलीय 1370

सर्वेश कुमार, भारतीय मजदूर जनता पार्टी 1133

हस्नूराम आंबेडकरी, निर्दलीय 933

जितेंद्र गौतम, लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी 782

चंद्रपाल, आदर्श समाज पार्टी 643

नोटा 7014

जीत का अंतर 2,71,294

Back to top button
error: Content is protected !!