A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

क्षेत्राधिकारी ने थाना मालीपुर का किया निरीक्षण,की प्रसंशा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*क्षेत्राधिकारी ने थाना मालीपुर का किया निरीक्षण,की प्रसंशाIMG 20240620 WA0019

IMG 20240620 WA0018

IMG 20240620 WA0017*

अम्बेडकर नगर। जनपद के मालीपुर थाने के अर्ध वार्षिक निरीक्षण के दौरान अभिलेख तथा थाने के कार्यालय से लेकर पूरे थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।सीओ ने मालखाना में सुरक्षित रखे सामानों व साक्ष्यों को देखा और उसका मिलान कराया। इस दौरान रजिस्टर में कमी पाए जाने पर सुधारने की नसीहत दी। सीओ ने परिसर की साफ सफाई के साथ पुलिस कर्मियों के लिए बन रहे आवास और कार्यालय को देखा और ठेकेदार को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। आगंतुक रजिस्टर, उनकी समस्याओं और उस पर लगाई गई आख्या से मिलान कराया। रजिस्टर में दर्ज कुछ पीड़ितों से मोबाइल पर बात कर पुलिस के व्यवहार के प्रति जानकारी ली। लंबित विवेचना, मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों के गुणवत्ता परक निस्तारण का आदेश दिया। मेस के निरीक्षण में भोजन की गुणवत्ता देखा। इस दौरान थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी समेत अन्य उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!