A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

चाकूबाजी कर हत्या करने वाले 04 आरोपियों को 48 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

चाकूबाजी कर हत्या करने वाले 04 आरोपियों को 48 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

◆ श्री आशुतोष गुप्ता(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय, सतना के कुशल निर्देशन, श्री शिवेश सिंह अ.पु.अ. सतना एवं श्री महेन्द्र सिंह चौहान CSP सतना के मार्गदर्शन पर मिली कामयाबी

*घटना विवरण* – दिनांक 23/06/2024 को पीडित आशुतोष पयासी पिता कृष्णकुमार पयासी उम्र 22 वर्ष निवासी मन्दाकिनी बिहार कालोनी सिविल लाईन सतना को रात 07.30 से 8.00 बजे के बीच शुभम तिवारी व उसके साथियों व्दारा चाकू एवं पत्थर से मारपीट की गई थी जिसे चाकू से गंभीर चोट होने से जिला अस्पताल सतना मे भर्ती हुआ था, जो जिला अस्पताल सतना मे भर्ती पीडित आशुतोष पयासी की रिपोर्ट पर बिना नंबरी कायमी कर थाना पर असल नंबर पर अपराध धारा 294,323,506,307,34 ता.हि. का पंजीबध्द किया गया था। इलाज के दौरान SGMH रीवा मे मामले के पीडित आशुतोष पयासी की मृत्यु हो गई जो मामले मे धारा 302 ता.हि. बढाई गई। आरोपीगणों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीमे बनाकर घटनास्थल एवं आसपास के फुटेज देखे गये तथा धरपकड़ हेतु रवाना कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगणों को 48 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया जहां से आरोपीगणों को जेल भेज दिया गया है।

◆ *नाम पता गिरफ्तार आरोपी* – 1. शुभम तिवारी पिता संतोष तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी मन्दाकिनी बिहार कालोनी सिविल लाईन सतना

2. हिमांशु तिवारी पिता रज्जन तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी गोरइया थाना कोटर जिला सतना

3. प्रशांत मिश्रा पिता अरूणेश मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी गोरइया थाना कोटर जिला सतना

4. अंकुल त्रिपाठी उर्फ कृष्णचन्द्र त्रिपाठी पिता अशोक कुमार त्रिपाठी उम्र 25 वर्ष निवासी रिस्दा पो. गढी सोहारवा तहसील जिला रीवा

◆ *सराहनीय भूमिका* – उपरोक्त आरोपीगणों की त्वरित गिरफ्तारी में निरीक्षक सुदीप सोनी थाना प्रभारी कोलगवां, उप निरी. पवन राज, उप निरी. विजय सिंह, उप निरी. हरिदास तिवारी, स.उ.नि. उपेन्द्र सिंह परिहार, स.उ.नि. उमेश कमार पाण्डेय, प्र.आर. 177 वाजिद खान, प्र.आर. 660 ब्रजेश सिंह, प्र.आर. 882 कमलाकर सिंह, प्र.आर. 853 अंकित सिंह बघेल, आर. 73 सिध्दाथ पाण्डेय, आर. 1032 प्रतीक सिंह एवं साइबर टीम निरी. विजय सिंह, उप निरी. अजीत सिंह, स.उ.नि. दीपेश कुमार पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!