A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमंडलामध्यप्रदेश

महाराजपुर कारिकोंन तिराहा सड़क किनारे पर खड़ी कार में अचानक लगी भीषण आग

IMG 20240703 WA0025

हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

*महाराजपुर मारूति वैन में लगी आग, जलकर हुई खाक*

महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तिराहे में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक मारूति वैन में अचानक आग लग गई। आग अपना विकाराल रूप दिखाते हुए पूरी गाड़ी को अपने काबू में कर लिया। हालाकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। वाहन में सवार लोग आग के विकराल रूप से पहले ही अपनी जान बचाने उतर चुके थे।जानकारी अनुसार उपनगर महाराजपुर स्थित कारीकोन तिराहे में एक मारूति वैन में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। IMG 20240703 WA0024

जिसके कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि जब चलती वेन में बैठे लोगो ने गाड़ी से धुंआ उठता देखा और चालक कुछ समझ पाता इसके पहले की वेन के आगे के हिस्से में आग पकड़ ली।बताया गया कि वैन में अचानक लगी आग को देखकर गाड़ी में बैठे लोग और चालक वाहन को छोडकऱ दूर भागे। वहीं आसपास के लोग भी बड़ी घटना ना हो इसके लिए वाहन से दूरी बनाए रहे। वैन में आग भड़कते ही तत्काल दमकल वाहन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल नगरपालिका मंडला से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। हालाकि की इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है, सिर्फ मारूति वैन जलकर खाक हो गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!