A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

जिला कलेक्टर ने दांतारामगढ़ उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण 

पंचायत समिति परिसर में किया पौधारोपण

1720025755968 1720025765429

सीकर. जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी बुधवार को दांतारामगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने दांतारामगढ़ उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए तथा पंचायत समिति परिसर में हरित सीकर अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश देते हुए जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का फर्ज है कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे।

उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद नियमित रूप से उनकी सार–संभाल करनी चाहिए ताकि पौधे, वृक्ष का रूप ले सके। जिला कलेक्टर चौधरी ने आमजन से भी अपील की है कि हमें समय–समय पर पौधारोपण करना चाहिए और हमें लगाए गए पौधों की देखरेख भी करनी चाहिए। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी दांतारामगढ़ गोविन्द सिंह भींचर, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी और कार्मिक मौजूद थे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!