A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज

IMG 20240705 WA0001 IMG 20240705 WA0005 IMG 20240705 WA0007 IMG 20240705 WA0009 2 IMG 20240705 WA0009 3 IMG 20240705 WA0007 1 IMG 20240705 WA0005 1 IMG 20240705 WA0001 1दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा हुआ 

  • नारायनपुर, मिर्ज़ापुर उत्पीड़न से एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।मामला थाना क्षेत्र के अदलहाट का है।यहां ममता नामक महिला ने कथित रुप से दहेज के लिए उत्पीड़न किए जाने के बाद आत्महत्या की है।मृतका महिला के मायके वाले ने थाना में आवेदन देकर अपने दामाद अनूप कुमार सिंह और ससुर गौरी शंकर सिंह के सहित 6 अन्य लोग दहेज के नाम पर मारपीट करने और लेख प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।परिजनो के अनुसार बार दहेज के लिए मारपीट किए जाने के बाद उनकी बेटी ने तंग आकर आत्महत्या कर ली।ससुराल जनों को दहेज में रुपया-गहना व अन्य सामान इत्यादि ना मिलने पर विवाहिता लड़की को प्रताड़ित करते रहते थे। जिसके सम्बन्ध में विवाहिता अपने मायके में समय-समय पर आपबीती बताती थी।शादी का रिश्ता खराब ना हो इसके लिए विवाहिता बहन को उसके भाई समझाता बुझाता था। बुधवार को फोन करके अवधेश कुमार सिंह को सुबह में बताया कि ससुराल वाले दहेज कि मांग कर रहे हैं। वो डर कर बोल रही थी कि लगता है कि आज हमको मारते-पिटते हुए मार डालेंगे। फिर अपनी विवाहित लड़की से उसके पिता शाम 6 बजे ससुराल घर मिलने आए उन्होंने अपने लड़की के कमरे में गए तो देखा तो उनकी विवाहित लड़की के गले में साड़ी का फंदा लग लटका हुआ व मृत अवस्था में मिली। उसके गले में साड़ी का फंदा लपेटा हुआ मिला । सुचना पर मायके घर वाले पहुंचे तो पता चला मृतिका के ससुराल वाले 1.अनुप कुमार सिंह S/O गौरी शंकर सिंह (पति)2.गौरी शंकर सिंह S/O अज्ञात (ससुर)3. मृतिका कि सांस नाम अज्ञात पत्नी,गौरी शंकर सिंह 4. आलोक सिंह S/O गौरी शंकर सिंह (जेठ) 5.गीता देवी पत्नी आलोक सिंह (जेठानी) 6.मृतिका के जेठ का बड़ा बेटा S/O आलोक सिंह समस्त निवासी अदलहाट शर्मा मोड़ थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर ने दहेज के लिए फांसी लगाकर विवाहिता लड़की को मार डाले।मृतिका के भाई का कहना है की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे जिसके चलते मेरी बहन ने इतना बड़ा कदम उठाया है। मेरी बहन को उसके ससुराल वाले कई दिनों से मारने के फिराक में थे आज अपने मनसूबे में कामयाब हो गए। हमारी जिला प्रशासन और पुलिस से मांग है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया और जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता के पति, ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!