A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

अंतिम दौर में पहुंची जांच ... आज सौंपी सकती है शासन को रिपोर्ट 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

Screenshot 2024 0418 160650 5‘ अंतिम दौर में पहुंची जांच … आज सौंपी सकती है शासन को रिपोर्ट

 

 

सिकंदराराऊ हादसे के मूल कारणों और लापरवाही को लेकर एसआईटी स्तर से हो रही जांच लगभग अंतिम दौर में है । बृहस्पतिवार को भी देर रात तक बयान दर्ज करने की प्रक्रिया रही । उम्मीद है कि यह जांच रिपोर्ट मध्य रात्रि तक पूर्ण कर शुक्रवार को शासन को भेज दी जाएगी । हालांकि अभी अधिकारी कुछ भी बोलने रहे हैं । मगर विश्वस्त सूत्र कई अधिकारियों पर गाज गिरना तय मान रहे हैं । जिनके खिलाफ बयानों के आधार पर इस रिपोर्ट में लापरवाही किए जाने का इशारा हो सकता है । दो जुलाई की दोपहर हुए इस हादसे के बाद ही मुख्यमंत्री स्तर से एसआईटी जांच का आदेश जारी किया गया । एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व मंडलायुक्त चैत्रा वी को एसआईटी का जिम्मा देते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की । जिसमें सबसे बड़ा सवाल हादसे के मूल कारण और लापरवाही व अनदेखियों को उजागर करना है । हालांकि यह रिपोर्ट बुधवार को ही देनी थी । मगर राहत व बचाव कार्य जारी रहने और बुधवार को मुख्यमंत्री के आने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी । अधिकारियों ने तीन दिन का समय मांग लिया | मुख्यमंत्री के जाने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच तेज की और बयान दर्ज कराने के लिए लोगों को सूचीबद्ध व समयबद्ध क्रम में सूचित कर उन्हें बुलाया गया ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!