
‘ पुलिस ने तीन चोर पकड़े , माल बरामद

अलीगढ़ के थाना टप्पल पुलिस ने तीन चोरों रतौली बंबा के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है । पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है । पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान दीपक उर्फ देवदत्त पुत्र भरे व सुरेंद्र पुत्र सामल निवासीगण गांव इतवारपुर थाना टप्पल और प्रभात पुत्र वीरपाल निवासी गांव दस्तमपुर थाना जेवर जनपद गौतम बुद्ध नगर बताया है । इनके पास से एक मोटर , एक बैटरी , एक कार बरामद हुई है । आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमे थाना टप्पल और खैर में दर्ज है । उधर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दरोगा बिजेंद्र सिंह , ट्रेनिंग दरोगा दीपक राणा और कांस्टेबल अखिल कुमार शामिल रहे ।






