A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

सावन में मुश्किल भरा होगा सफर : मेगा ब्लॉक रोकेगा ट्रेनों की राह , बसों की रफ्तार पर लगेगा डायवर्जन का ब्रेक

जिला संवाददाता

सावन में मुश्किल भरा होगा सफर : मेगा ब्लॉक रोकेगा ट्रेनों की राह , बसों की रफ्तार पर लगेगा डायवर्जन का ब्रेक

Screenshot 2024 0629 214135 7

इस बार सावन में सफर काफी मुश्किल होगा । सात जुलाई से पांच अगस्त तक रोजा स्टेशन यार्ड में मेगा ब्लॉक की वजह से 86 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी । वहीं , कांवड़ यात्रा के दौरान हर सप्ताह तीन दिन ( शनिवार , रविवार सोमवार ) के डायवर्जन की वजह से बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगेगा । सावन में पांच सोमवार होने की वजह से डायवर्जन भी पांच सप्ताह तक लागू रहेगा । 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है । इससे एक दिन पहले 21 जुलाई से ही ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू हो जाएगा । इस दौरान सफर करना काफी मुश्किल होगा । गढ़मुक्तेश्वर , हरिद्वार और बदायूं के कछला से गंगाजल लेकर संख्या में कांवड़िये शहर आते हैं । सावन के प्रत्येक सोमवार को कांवड़िये यहां नाथ मंदिरों भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं । इन्हीं दिनों में बरेली होते हुए हरिद्वार , प्रयागराज और गढ़मुक्तेश्वर जाने – आने वाली 32 ट्रेनें निरस्त रहेंगी । इससे रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ेगा । इन रूटों पर सप्ताह में तीन दिन डायवर्जन की वजह से कांवड़ियों सहित आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!