A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

इगलास कस्बा में जाम की समस्या बनी आम , लोग परेशान

जिला संवाददाता

इगलास कस्बा में जाम की समस्या बनी आम , लोग परेशान

 

इगलास । कस्बा में जाम की समस्या आम हो गई है । जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होता है , सड़कों पर वाहनों की भीड़ उमड़ने लगती है । शादी समारोहों के लिए किए जाने वाले भारी खरीदारी और अतिथियों की आवाजाही से यातायात अवरुद्ध हो जाता है । अपर्याप्त पार्किंग स्थान स्थिति को और खराब कर देते हैं । सड़कों पर वाहनों की कतार लंबी हो जाती हैं , जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग जाते हैं । इगलास कस्बा में जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है , लेकिन यह समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है । शादी का सीजन शुरू होते ही रास्ते संकरे नजर आने लगते हैं । कस्बा मुख्य बाजार में तो गाड़ी लेकर तो दूर पैदल भी मुश्किल हो जाता है । स्थानीय पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर करके जाम खुलवाने कोशिश करती है लेकिन वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करना उनके लिए भी मुश्किल होता है । ऐसा नहीं है कि रोड पर जगह कम हो लेकिन अपर्याप्त पार्किंग स्थल , हथठेल वालों के लिए उचित स्थान न होना , डग्गामार वाहनों का सड़क पर खड़े होना , अव्यवस्थित तरीके से रोड के सहारे लगे बिजली के पोल जाम का मुख्य कारण हैं । स्थानीय लोगों ने पुलिस , प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है ।

Back to top button
error: Content is protected !!