A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ ।

रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव से पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठवीं बार विधायक चुने गए हैं। वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।

ग्वालियर – चंबल में पार्टी हुई मजबूत –

रामनिवास रावत के भाजपा में आने से ग्वालियर- चंबल में पार्टी मजबूत हुई है। इसी वजह से केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश तक रामनिवास रावत के नाम  पर पहले ही स्वीकृति प्राप्त थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शाम राज भवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भेंट कर मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी। सोमवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने राज भवन में मुख्यमंत्री डॉ .मोहन यादव की मौजूदगी में रामनिवास रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

20240708 1608012

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!