A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नगर पालिका खुरई ने चलाया स्वच्छता अभियान।

देखे पुरी खबर, की जानकारी।

IMG 20240709 WA0003 1

*नगर पालिका खुरई द्वारा शहरी स्वच्छता अभियान अंतर्गत एक दिवसीय अभियान के तहत् चलाया गया प्लांग रन जीरो वेस्ट कार्यक्रम*।

सागर,खुरई,

आज नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा स्वच्छ भारत मिशन एवं शहरी स्वच्छता अभियान अंतर्गत एक दिवसीय अभियान *प्लांग रन जीरो वेस्ट कार्यक्रम* का आयोजन किया गया प्लांग रन को अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर प्रारंभ किया गया जो डोहेला किला परिसर से होकर शहरी पुलिस थाना से होते हुए मंदिर तालाब घाट पर पूर्ण हुआ,प्लांग रन में सफ़ाई मित्र,स्व सहायता समूह के सदस्यगण, स्थानीय स्कूलों के छात्र छात्राओं, स्वच्छता चैम्पियन,नगर पालिका के अधिकारियों / कर्मचारियों ने भाग लिया,प्लांग रन में सभी के द्वारा हाथ में गारबेज बैग लेकर पूरे रूट के दोनों साइट में कचरे का संग्रहण करते हुए मंदिर घाट तक पहुँचे,मंदिर घाट पर सफाई कार्य में श्रमदान किया और सफ़ाई की गई,अभियान समाप्ति के पश्चात आयोजन के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सफ़ाई मित्रों का सम्मान किया गया…!!

*नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर ने बताया कि यह अभियान शासन के निर्देश पर एक दिवसीय अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया जिसमें सभी के द्वारा प्लांग रन के माध्यम से सफ़ाई का संदेश दिया गया साथ ही सफाई कार्य में श्रमदान किया गया…!!*
*स्वच्छता नोडल अधिकारी शैलेंद्र लोधी ने बताया कि नगर पालिका की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय स्कूलों के बच्चों ने मिलकर सफाई कार्य में श्रमदान किया है,आगे भी निरंतर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में हमारी नगर पालिका की टीम इस तरह के आयोजन करती रहेगी…!!*

*प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कई दिनों से शहरी स्वच्छता अभियान अंतर्गत कई प्रकार के जन जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं,जिनमें सैप्टिक टैंक सफाई प्रक्रिया की जानकारी,वार्डों मोहोल्लों में स्थित बेक लाइन की विशेष सफाई, वृक्षारोपण कार्यक्रम, बीमारियों से संबंधित जागरूकता अभियान,सफाई अभियान सहित अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं….!!*

मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश सिंह के निर्देशन में सभी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं जिनका नेतृत्व स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी उपयंत्री शैलेंद्र सिंह द्वारा किया जा रहा है,आज के इस कार्यक्रम में शास.पं.के.सी.शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय एवं ललिता कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ साथ नगर पालिका परिषद के स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी उपयंत्री शैलेन्द्र सिंह,नोडल अधिकारी डॉ.विनोद राय, सरोज बरवा,विशाल जान,आर.के.जैन,कल्याण सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र वासी उपस्थित रहे,सभी ने एक साथ खुरई को स्वच्छ साफ एवं सुन्दर बनाने का संकल्प लिया…!!

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!