
इंदौर मध्यप्रदेश में प्रशासन के सख्त आदेश के वावजूद भी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी चालू है, सभी प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग की महिरवानी से फल-फूल रहे हैं। यहां अधिकंश स्कूलों में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक शासकीय पाठ्यक्रम न चला कर प्राइवेट पुस्तके चल रही है ,आर टी ई टी कोई शर्तों का पालन नहीं हो रहा है। मनमानी फीस, बच्चों को बन्द रहवासी मकानों में पढ़ाया जाता है,न हवा है न खेल का मैदान,न प्रशिक्षित अध्यापक, अधिकंश महिला शिक्षक जो दो तीन हजार में आसानी से उपलब्ध हो जातीं हैं, महिला शिक्षकों का शोषण। हायर सेकेण्डरी तक मान्यता है पर एक भी शासन के नियम का पालन नहीं ।सब शिक्षा विभाग का आशीर्वाद।(नरेंद्र मोहन भार्गव वंदे भारत लाइव टीवी चैनल विजय नगर इंदौर )








