A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरधार्मिकमहाराष्ट्र

नागपुर

पंढरपुर मे आषाढ़ के महिने चातुर्मास के शुरूआती दिनो मे लाखो श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। जिनमे से कुछ अपने निजी वाहन से या फिर किराये के वाहन से। कुछ श्रद्धालु जुलुस के रूप मे पैदल यात्रा करते है। पंढरपुर मे इस वर्ष 17 जुलाई को आषाढ़ी एकादशी भी मनाई जायेगी। महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने आषाढ़ी वारी के लिए 5000 नई बसों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। 40 या अधिक सीटें बुक हो जाने पर किसी भी गांव से एक विशेष बस उपलब्ध कराई जायेगी। जानकारी के मुताबिक अब तक 1030 बसे बुक हो चुकी है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की इन बसों मे 75 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियो के लिए मुफ्त यात्रा, महिलाओ को 50 प्रतिशत की छूट भी दिये जाने की खबर है। यात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचाव करने हेतु 1200 पुलिस कमियों को भी तैनात किया गया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!