

जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट
धार जिले की सरदारपुर तहसील के बरमखेड़ी पंचायत में संचालित दिव्यांग छात्रावास विगत कई वर्षों से आनंद सर्विस सोसायटी द्वारा संचालित किया जा रहा था। जो इस वर्ष सोसायटी द्वारा संचालित नहीं किए जाने के चलते बरमखेड़ी पंचायत के ग्रामीणों द्वारा गत दिनों मंगलवार को धार जनसुनवाई में कलेक्टर को छात्रावास चालु करवाने के लिए आवेदन दिया गया था। जिस पर कलेक्टर द्वारा जिला परियोजना समन्वयक धार को आदेशित किया गया। जो छात्रावास आनंद सर्विस सोसायटी द्वारा संचालित किया जा रहा था। वो अब जिला शिक्षा केन्द्र धार द्वारा संचालित किया जायेगा। जिस पर जिला शिक्षा केन्द्र से अधिकारी मोके पर पहुंचकर छात्रावास की व्यवस्था देखी तथा 17 जुलाई से छात्रावास चालु होने का कहा गया।इस दौरान एपीसी प्रवीन शर्मा,निगवाल, पुर्व सरपंच कैलाश मेड़ा, सरपंच राजाराम भईडिया, एमआरसी डीसी अहिर, जनशिक्षक हरिश मारु, शिवनारायण मारु, चेतन वर्मा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



